राजस्थान भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश जी दाधीच का ISPAK पशुपतिनाथ, नेपाल में भव्य स्वागत।
काठमांडू। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन झुंझुनू ज़िला के पूर्व अध्यक्ष श्री मुकेश जी दाधीच के काठमांडू आगमन पर ISPAK Pashupati Nepal द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ISPAK नेपाल के उपाध्यक्ष श्री रामदेव जी पारीक ने श्री मुकेश जी दाधीच को परंपरागत दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया, वहीं संस्था के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शर्मा ने उन्हें भगवान परशुराम जी की प्रतिमा (मोमेंटो) भेंट कर अभिनंदन किया।
ISPAK नेपाल की ओर से कई गणमान्य सदस्यगण समारोह में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —
श्री राजेश जी शर्मा, श्री अभिषेक जी शर्मा ,श्री भवानी शंकर जी शर्मा, श्री किशन जी दीक्षित, श्री मनोज जी दाधीच, श्री मनोज जी शर्मा, श्री कपिल जी शर्मा एवं श्री सचिन जी शर्मा शामिल रहे। सभी ने श्री मुकेश जी दाधीच का नेपाल पधारने पर हार्दिक स्वागत किया एवं उनके अनुभवों को प्रेरणादायी बताया।
इस बीच, ISPAK नेपाल के महासचिव श्री रतन जी शर्मा काठमांडू में उपस्थित नहीं रह सके, परंतु उन्होंने दूरभाष के माध्यम से श्री मुकेश जी दाधीच को शुभकामनाएँ एवं स्वागत संदेश प्रेषित किया।
यह आयोजन भारत-नेपाल के विप्र समाज के बीच आत्मीयता, सांस्कृतिक संबंध और सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।









